DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

Jawahar Nagar Mandi - 175001

Event Detail  
डीएवी मंडी में नववर्ष के उपलक्ष में नए सत्र के प्रारंभ हेतु यज्ञ का आयोजन
Event Start Date : 02/04/2022 Event End Date 02/04/2022

नववर्ष विक्रमी संवत् 2079 शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, आर्य समाज के स्थापना दिवस तथा विद्यालय के नव सत्र 2022-23 के उपलक्ष में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी की ओर से विद्यार्थियों के सफल भविष्य हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ के मुख्य होता यजमान विद्यालय के प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया जी तथा पुरोहित (ब्रह्मा) आचार्य वेद मित्र शास्त्री व विद्यालय के संस्कृत अध्यापक आचार्य भवानी सिंह नेगी उपस्थित रहे। जिसमें आचार्य वेद मित्र शास्त्री जी ने व आचार्य भवानी सिंह नेगी द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण करके विद्यालय के परिसर को मंत्र मुग्ध कर दिया। यज्ञ के पश्चात विद्यालय के संगीत अध्यापक तरुण पंडित जी ने अपनी मधुर ध्वनि से भजन गाकर के यज्ञ की शोभा बढ़ाई। उसके पश्चात आचार्य वेद मित्र शास्त्री जी ने वैदिक मंत्र तथा नव वर्ष के विषय में प्रकाश डालते हुए परम पिता परमात्मा से विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। इस पावन अवसर में आचार्य जी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य व डीएवी परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य के. एस गुलेरिया जी ने इस पवित्र बेला में अध्यापकों को संबोधित करते हुए आर्य समाज पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के सभी शिक्षा को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जावान होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल बरमान के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा, एल एम सी मेंबर डीएवी मंडी एस. सी. वैद्य व प्रधानाचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल नेर चौक प्रशांत शर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।

 
 
Contact Us ↓
 

DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

Jawahar Nagar, Mandi - 175001
Contact: 9418077636
E-mail: [email protected]
Website: www.davmandi.in


Like Us on:
     
Location Map ↓