DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

Jawahar Nagar Mandi - 175001

Event Detail  
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल की योग अध्यापिका "सुमन पंडित" मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी द्वारा सम्मानित 🏆🏅
Event Start Date : 24/03/2022 Event End Date 24/03/2022

🔶डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी के लिए बड़े गौरव की बात है कि इस विद्यालय की योगा व नृत्य अध्यापिका मैडम सुमन पंडित को मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर जी के कर कमलों से प्रतिभा सम्मान समारोह के अंतर्गत ‘मनस्वी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया | यह सम्मान पुरस्कार उन्हें गेयटी थियेटर शिमला में मिला | सुमन पंडित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में योग, खेल व नृत्य अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं | इन्हें प्रतिभा सम्मान प्रदेश भर में योग, खेल, कला व नृत्य के क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाएं देने हेतु दिया गया | सुमन पंडित जी के सम्मान पुरस्कार की जानकारी मिलते ही पूरे विद्यालय में ख़ुशी की लहर है | प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया जी ने इस सम्मान के लिए मैडम सुमन जी को ढेरों बधाइयाँ देते हुए कहा कि सुमन हमारे विद्यालय की एक होनहार, कर्मठ व ईमानदार अध्यापिका है | इनकी विद्यालय की हर गतिविधियों महत्वपूर्ण भूमिका रहती है | मैडम सुमन पंडित ने इस सम्मान का श्रेय प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया जी को दिया | सुमन पंडित ने कहा कि प्रधानाचार्य के. एस. गुलेरिया जी के सानिध्य, मार्ग दर्शन व आशीर्वाद से ही मै अपनी प्रतिभा को इतनी प्रभावशाली ढंग से निखार पाई हूँ | इसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य जी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया और प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजक महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया | इस उपलब्धि हेतु डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी के समस्त परिवार की ओर से सुमन पंडित को बहुत बहुत
बधाई
 
 
Contact Us ↓
 

DAV CENTENARY PUBLIC SCHOOL

Jawahar Nagar, Mandi - 175001
Contact: 9418077636
E-mail: [email protected]
Website: www.davmandi.in


Like Us on:
     
Location Map ↓